भाजपा सांसद ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

MS Malik
By
1 Min Read

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे और हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा मैंने बाध्यकारी राजनीतिक कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे और हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले ऐसी खबरें थी कि उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता भी कांग्रेस में जा सकती हैं लेकिन अभी वह दोनों भाजपा में ही बने रहेंगे।

सोशल मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक़ पिछले कई माह से दोनों पिता-पुत्र कांग्रेस के संपर्क में हैं। बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लंच में भी शामिल हुए थे। इतना ही नहीं सार्वजनिक मंचों से सोनिया गांधी और राजीव गांधी की जमकर तारीफ भी कर चुके हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!