मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन जाकर गवर्नर को सौंपा इस्तीफा, गणेश जोशी भी रहे मौजूद

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव हारने के बाद आज राजभवन जाकर इस्तीफा दे दिया है। इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत चार मंत्री भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा उनके द्वारा उन्हें राज्य में मुख्य सेवक के रूप में कार्य करने के अवसर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्यपाल महोदय के द्वारा इन्हें नई सरकार के गठन न होने तक कार्य करते रहने के किया कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा की उन्हें ख़ुशी है की प्रदेश की देवतुल्य जनता ने एक बार फिर भाजपा को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत दिया है।

विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर कांग्रेस का सरकार बनाने का सपना चकनाचूर कर दिया है। कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें ही मिल पाई हैं। जबकि 2 सीटें लक्सर और मंगलौर बहुजन समाज पार्टी के खाते में गई है। हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा ने जीत हासिल की है उन्होंने जबकि यमुनोत्री सीट पर कांग्रेस के बागी संजय डोभाल ने जीत का परचम फहराया है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए हैं। पुष्कर धामी के साथ सतपाल महाराज, गणेश जोशी, अरविंद पांडे और यतीश्वरानंद भी राजभवन पहुंचे। यतीश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण सीट से हरीश रावत की पुत्री अनुपमा रावत से चुनाव हार गए हैं।

अब उत्तराखंड में बीजेपी की नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो रही है। बीजेपी विधायक मंडल दल की बैठक होगी। इस बैठक में निर्वाचित विधायक अपना नेता चुनेंगे जिसे वो मुख्यमंत्री बनाना चाहेंगे। इसके बाद बीजेपी हाईकमान विधायक दल द्वारा चुने गए नेता को अपनी सहमति देगा. इस तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चुनाव होगा। मतगणना से पहले तय था कि पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन धामी खटीमा से चुनाव हार गए। इस कारण मुख्यमंत्री पद को लेकर ट्विस्ट आ गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!