भाजयुमो ने दून अस्पताल में किया कंबल वितरण

MS Malik
By
2 Min Read

मेयर सुनील उनियाल गामा एवं महानगर अध्यक्ष भाजपा सीताराम भट्ट रहे उपस्थित।

पूर्व महानगर महामंत्री राजेश रावत ने किया था कंबल वितरण का आयोजन

देहरादून। भाजपा युवा मोर्चा ने आज दून अस्पताल में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष सीताराम भटट एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महानगर मंत्री राजेश रावत की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के लिए 125 कंबल दिए गए।


दून अस्पताल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन के उपलक्ष में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि कोरोना काल और आजकल बढ़ रही कड़ाके की ठंड के चलते मरीजों और जरूरतमंदों के लिए कंबल आदि संसाधनों की जरूरत अधिक है। भाजयुमो ने यह पहल कर सराहनीय कार्य किया है।


नगर निगम ठंड को देखते हुए रेन बसेरों का संचालन और जरूरी जगहों पर शाम के बाद अलाव भी जला रहा है। मेयर ने कोरोना मरीजों की सेवा में जुटे मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक समेत समस्त डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की भी जमकर तारीफ की।
भाजयुमो पूर्व महानगर महामंत्री राजेश रावत ने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंदों को इस तरह की मदद की जाएगी।
इस अवसर पर आशीष गुसाईं, गौरव कनौजिया, दीपक अग्रवाल, संजय चौधरी, आयुष जैन, अनिल नौटियाल एवं एवं अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र सिंह भंडारी, जनसंपर्क अधिकारी संदीप राणा, गौरव चौहान, दिनेश रावत, अभय, मैटर्न इंचार्ज रामेश्वरी नेगी, मैटर्न तुलसा चौधरी, विजय आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!