भारी बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद सोमवार को बन्द रहेंगे ज़िले के सभी स्कूल, आदेश जारी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राज्य में मौसम विभाग की भारी वर्षा, अतिवृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करने के बाद राज्य आपदा प्रबंधन ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए है। जिसके तहत जिला अधिकारी देहरादून आर राजेश कुमार ने जिले में सोमवार यानी कल जिले के सभी विद्यालयों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।

मौसम विभाग के भारी से भारी वर्षा की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने 18 अक्टूबर को आंगनबाडी सहित सभी सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों को बंद करने के निर्देश दिये हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!