भुड्ढी, धनोला, तलाई, शेरकी समेत कई मतदान केन्द्रों में हुआ परिवर्तन एवं संशोधन

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

देहरादून। प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई सोमवार को होगा। देहरादून के रायपुर, डोईवाला एवं सहसपुर में कुछ मतदान केंद्रों में स्कूल का नाम परिवर्तित होने और वर्तमान में भारी वर्षा एवं अन्य कारणों के दृष्टिगत स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित खंड विकास अधिकारियों की संस्तुति के आधार पर जनहित में इन तीनों विकासखंडो के अंतर्गत कुछ मतदान केंद्रों के नाम और स्थल में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

विकासखंड डोईवाला के अंतर्गत ग्राम पंचायत खदरी खड़क माफ में 71-नालंदा शिक्षण संस्थान खदरी खड़क माफ में कक्ष संख्या-01 से लेकर कक्ष संख्या 06 को मतदेय स्थल संख्या-158 से 163 तक 06 बूथ बनाए गए थे। इस मतदान केंद्र को जनहित में परिवर्तन कर 71-पारस पब्लिक स्कूल श्यामपुर शिफ्ट किया गया है।

71-पारस पब्लिक स्कूल श्यामपुर में कक्ष संख्या-02 से कक्ष संख्या 07 में क्रमशः बूथ संख्या 158 से 163 को निहित किया गया है।

विकासखंड रायपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनौला के मतदान केंद्र संख्या 34-पंचायत भवन धनौला में पूर्व में निर्धारित बूथ संख्या-44 और 45 के स्थान पर मतदान केंद्र 34-मिलन केंद्र बान्डावाली प्रस्तावित किया गया है। जिसमें बूथ संख्या-44 और 45 प्रस्तावित किए गए है।

45-रा.प्रा.वि. फुलेत के स्थान पर 45-पंचायत भवन फुलेत और 26-पंचायत भवन शेरकी के स्थान पर 26-ग्राम संगठन भवन जोल शेरकी को मतदान केंद्र बनाया गया है।

वहीं ग्राम पंचायत तलाई में मतदान क्रेंद्र रा.प्रा.क.वि. अपर तलाई को परिवर्तित कर इसके स्थान पर पंचायत भवन तलाई को मतदान केंद्र बनाया गया है।

विकासखंड सहसपुर के अंतर्गत पूर्व निर्धारित मतदान केंद्र 2-रा.प्रा.वि. क्यारकुली में पुनर्निमाण के लिए भवन तोड़ने के कारण इसके स्थान पर मतदान केंद्र 2-पंचायत भवन क्यारकुली को बनाया गया है।

वही विद्यालय का नाम परिवर्तन होने के कारण विकासखंड सहसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत भुड्डी में 92-कन्या पाठशाला भुड्डी में पूर्व निर्धारित 04 बूथ जिनमें बूथ संख्या क्रमशः 198 से 201 तक शामिल है। इनके स्थान 92-रा.प्रा.वि. भुड्डी को मतदान केंद्र बनाया गया है। जिसमें बूथ संख्या क्रमशः-198 से 201 स्थापित किए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!