भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नगर पंचायत अध्यक्ष को शासन ने किया बर्खास्त, आदेश जारी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। शासन ने भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे उत्तरकाशी के पुरोला नगर पंचायत के अध्यक्ष हरिमोहन नेगी को बर्खास्त कर दिया है साथ ही पद को रिक्त रखा है। जिसके आदेश जारी किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन ने नगर पंचायत पुरोला के अध्यक्ष पद से हरी मोहन नेगी को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। शासन की ओर से जिलाधिकरी की जांच और शहरी विकास निदेशालय की आख्या के आधार पर यह आदेश जारी किया है। ये आदेश अपर सचिव नवनीत पांडेय ने राज्यपाल की स्वीकृति के बाद जारी किये हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष बर्खास्त होने के बाद पद रिक्त रखा गया है।

बताया जा रहा है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ बोर्ड के चार सभासदों ने जिलाधिकारी से कोविड के दौरान वित्तीय अनिमितता सहित विभिन्न मदों में सरकारी धन के दुरूपयोग का आरोप लगाया था। उसके बाद शपथ पत्र के साथ लिखित शिकायत डीएम और शहरी विकास निदेशालय को दी थी। उन पर कई गम्भीर आरोप हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!