मतगणना: त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी की बल्ले-बल्ले, मेघालय में NPP ने बनाई बढ़त

MS Malik
By
3 Min Read

नई दिल्ली। तीन राज्यों मेघालय त्रिपुरा और नागालैंड में हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। जिसमें दो राज्यों में बीजेपी एवं एक राज्य में एनपीपी ने रुझानों में शुरुआती बढ़त बना ली है।

नागालैंड:
नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है. राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीट पर चार महिलाओं व 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी मैदान में हैं. जुन्हेबोटो जिले में आकुलुटो सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध विजय घोषित किए गए हैं. राज्य में 27 फरवरी को मतदान हुआ था।

एनपीपी बढ़ी बहुमत की तरफ
मेघालय में एनपीपी 22 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी और बीजेपी की एक करीबी फाइट देखने को मिल रही है. दोनों 10 सीटों पर आगे हैं, जबकि कांग्रेस 7 सीटों की बढ़त के साथ पीछे चल रही है।

एनडीपीपी 40 पर आगे
नागालैंड में 16 मतगणना केंद्रों पर राज्य और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) द्वारा मुहैया कराई गई त्रिस्तरीय सुरक्षा के तहत मतगणना की जा रही है. एनडीपीपी 40, कांग्रेस 2, एनपीएफ 16 पर आगे चल रही है।

शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत, 36 सीटों पर आगे
त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीट के लिए मतगणना जारी है. बीजेपी 36 सीटों पर आगे चल रही है. राज्य में बीजेपी-इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) तथा वाम मोर्चा-कांग्रेस के गठबंधन और पूर्व शाही वंशज प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा द्वारा बनाई गई नई पार्टी टिपरा मोथा के बीच एक त्रिकोणीय मुकाबला है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्रिपुरा में कुल 25,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है. मेघालय में शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर का संकेत मिलता है क्योंकि एनपीपी 12 और टीएमसी और बीजेपी दोनों 5-5 सीटों पर आगे हैं, जबकि यूडीपी दो पर आगे चल रही है।

मेघालय में एनपीपी 12 पर आगे
मेघालय में शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर का संकेत मिलता है क्योंकि एनपीपी 12 और टीएमसी और बीजेपी दोनों 5-5 सीटों पर आगे हैं, जबकि यूडीपी दो पर आगे चल रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!