देहरादून : देर रात हुए सड़क हादसे में सहकारी समिति के अध्यक्ष की दुखद मौत, डंपर सीज

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-पांवटा हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें हरबर्टपुर किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष संदीप त्यागी की मौत हो गई। देर रात अध्यक्ष अपनी कार से ढ़ालीपुर की ओर जा रहे थे।इसी दौरान द क्लाउड वैडिंग प्वाइंट के पास खनन सामग्री से भरे डंपर से उनकी कार टकरा गई।

दुर्घटना के समय मौके पर एकत्रित हुए क्षेत्रवासियों ने कार में घायल अवस्था में पड़े चेयरमैन को हरबर्टपुर के लेहमन अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हरबर्टपुर पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!