मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे यादव, तोमर होंगे विधानसभा अध्यक्ष

316

नई दिल्‍ली। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है मोहन यादव को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है. मोहन यादव निवर्तमान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे हैं और उज्जैन दक्षिण सीट से निर्वाचित हुए थे. उन्‍हें आरएसएस की भी पसंद माना जाता है. उज्जैन जिले से तीन बार के विधायक 58 साल के यादव की नियुक्ति को व्यापक रूप से उनके पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान के लिए राजनीतिक राह (कम से कम राज्य में) के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

अगले साल के लोकसभा चुनाव से पहले महत्वाकांक्षाओं को काबू में रखने और रूठों को मनाने के लिए भाजपा जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्‍ला को मध्‍य प्रदेश में उपमुख्‍यमंत्री बना सकती हैं।पिछले महीने चुनाव लड़ने वाले तीन पूर्व कैबिनेट सदस्यों में से एक पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है. ऐसी अटकलें थीं कि तोमर को मुख्‍यमंत्री बनाया जा सकता है।