नगर निगम में अवनीश कोठारी और कमल थापा समेत 20 मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

 

देहरादून। देहरादून नगर निगम की राजनीति में मंगलवार को उस समय नई हलचल देखने को मिली, जब नगर निगम में 20 मनोनीत पार्षदों की सूची जारी कर दी गई। सूची में अलग -अलग क्षेत्रों और सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों को स्थान दिया गया है। इनमें अवनीश कोठारी का नाम भी प्रमुखता से शामिल है। लंबे समय से मनोनीत पार्षदों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सूची सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

जाखन क्षेत्र से मनोनीत पार्षद कमल थापा

मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति केवल नगर निगम की औपचारिक प्रक्रिया नहीं मानी जा रही, बल्कि इसके राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं। देहरादून प्रदेश की राजधानी होने के कारण नगर निगम की गतिविधियों का असर स्थानीय राजनीति के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति पर भी दिखाई देता है। ऐसे में 20 नए मनोनीत पार्षदों की एंट्री से निगम के भीतर राजनीतिक सक्रियता बढ़ना स्वाभाविक माना जा रहा है।

जारी सूची में अवनीश कोठारी “जोंटी भाई” का नाम प्रमुखता से सामने आया है। उनके नाम को लेकर पिछले कुछ समय से राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा चल रही थी। अब सूची में नाम शामिल होने के बाद उनके मनोनीत पार्षद बनने को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। माना जा रहा है कि कोठारी नगर निगम में अपने क्षेत्र और स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाने की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि उनकी राजनीतिक सक्रियता और नगर निगम में उनकी भूमिका किस रूप में सामने आती है, यह आने वाली बैठकों और निगम की कार्यवाही से स्पष्ट होगा।

मनोनीत पार्षदों की सूची में जाखन के पूर्व पार्षद कमल थापा, विजय भट्ट, मंगल सिंह राठौर, सुषमा जोशी, कैप्टन सुख बहादुर गुरंग, प्रमिला देवी, अभिषेक बोहरा, देवेंद्र पाल सिंह मोटी, अजय पाल, रमेश चंद्र काला, रुक्मणी पंवार, रोखर नौटियाल, विनय कुकशाल, अभिषेक परमार, जगदीश प्रसाद सेमवाल, जीवन रावत, सुरेंद्र मित्तल, के. लक्ष्मी और खेमराज उनियाल समेत कुल 20 नाम शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!