मालदेवता सेरकी सिल्ला मोटर मार्ग से भैंसवाड गांव मोटर मार्ग का हुआ शिलान्यास

MS Malik
By
3 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

देेहरादून। रविवार को देहरादून के मालदेवता में टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मालदेवता सेरकी सिल्ला मोटर मार्ग से भैंसवाडगांव मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 17.375 किलोमीटर लम्बा यह मोटर मार्ग रुपये 1121.72 लाख की लागत से बनेगा।

शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सांसद ने कहा कि उनके द्वारा गोद लिए गए मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत क्यारा का विकास भी उनकी प्राथमिकता में है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिए जाने की बात पर सांसद शाह ने कहा कि वह हमेशा महिला कल्याण की पक्षधर रही हैं और उनके समग्र विकास के लिए तत्पर रहती हैं।

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को कहा कि सड़क का निर्माण कार्य 9 माह में पूर्ण कर लिया जाए ताकि पूर्व से ही स्वीकृत डामरीकरण के कार्य को प्रारंभ किया जा सके और क्षेत्रवासियों को इस सड़क का लाभ मिल सके।

विधायक जोशी ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के बाद भैसवाणगांव, छमरोली जैसे कई अन्य गांवों को आवागमन में अत्यधिक लाभ होगा। उन्होनें मसूरी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो के बारे में क्षेत्रवासियों को विस्तार से बताया और उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास को हमेशा प्राथमिकता पर रखा जाऐगा। इस अवसर पर विधायक जोशी ने रगड़गांव में टिन शेड़ निर्माण के लिए 06 लाख की धनराशि दिये जाने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पुष्पा पडियार, राज्य मंत्री राजपाल सिंह रावत, पूर्व प्रधान नारायण सिंह राणा, मनोज खरोला, घनश्याम नेगी, राजपाल मेलवाल, बालम सिंह, समीर पुंडीर, धीरज थापा, ग्राम प्रधान नीलम कोटवाल, महावीर कोटवाल, इतवार सिंह रमोला, प्रधान मीला राणा, संजय राणा, प्रधान सुनीता देवी, यशपाल, ग्राम प्रधान दिनेश सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!