मुंबई हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, मास्क वितरण कर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का आठवां स्थापना दिवस

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने सकुर्लर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में अपना आठवां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 26 नवंबर को मुंबई हमले में हुए तमाम शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए, 2 मिनट का मौन रखा।

इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने, आठवे स्थापना दिवस के मौके पर केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान प्रदेश पार्टी के तमाम वरिष्ठ कार्यर्ताओं समेत पदाधिकारी कार्यालय में मौजूद रहे। इस मौके पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने कोरोना से बचाव की शपथ भी ली और सभी कार्यकर्ताओं ने लोगों में कोरोना के प्रति जागरुकता और सुरक्षा को बढावा देने को लेकर बाजार में जाकर बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों को मास्क वितरित किये।

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कई दुकानदारों, फल विके्रताओं,ठेली वालों ,रिक्शा चालक,ऑटो चालक और पैदल चलने वाले लोगों को मास्क पहना कर उनको कोरोना से बचाव की जानकारी दी।

इस मौके पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग ने कहा कि आज ही के दिन मुंबई में दहशतगर्दों ने अपनी दहशत दिखाते हुए कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया था हम सभी उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित करते हैं । आज संविधान दिवस भी है इसलिए वो इस दिवस की तमाम देशवासियों के साथ प्रदेश वासियों को भी बधाई देती हैं।

उन्होंने कहा कि 8 साल पहल आज ही के दिन अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की आधारशिला रखी थी और तब से लेकर आज तक पार्टी लगातार जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष कर रही है। आज देश कई त्रासदियों में गुजर रहा है और जनता को हर तकलीफ का सामना करना पड रहा है। जनता को केन्द्र में रही सरकारों ने हमेशा भ्रमित किया है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि आप पार्टी प्रदेश और देश की जनता के लिए एक नई उम्मीद की किरण लेकर आई है । इसके अलावा उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, ज्यादा से ज्यादा लोग आप पार्टी से जुड़े ताकि पार्टी मजबूती से आगे बढते हुए लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सके।

वहीं प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र आनंद और उमा सिसोदिया ने भी मुंबई हमले के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आप पार्टी सादगी से अपना स्थापना दिवस मना रही है।

इस दौरान पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग,प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया,प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र आंनद,प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट,हिमांशु पुंडीर, कार्यालय प्रभारी सतीश शर्मा, डाॅ अंसारी,भूपेन्द्र फरासी,राजू मौर्य, सीमा कश्यप,कुलदीप सहदेव,योगेंद्र चौहान,विपिन,प्रीति गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता स्थापना दिवस और मास्क वितरण प्रोग्राम में शामिल रहे।

MorningNews Home
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!