मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर महानगर में आयोजित हुए अनेकों कार्यक्रम, चाणक्यपुरी में हुआ राष्ट्रभृत यज्ञ का आयोजन

MS Malik
By
2 Min Read

कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ्य होने की भी की कामना

अस्तित्व टाइम्स
देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर आज भाजपा महानगर के सभी मंडलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये‌। महानगर कार्यालय में आज विष्णु यज्ञ एवं सुंदरकांड का आयोजन किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर, युवा मोर्चा द्वारा खेल सामग्री और‌ महिला मोर्चा द्वारा फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दीर्घायु की कामना की।

धर्मपुर विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीर सिंह पंवार द्वारा राष्ट्रभृत यज्ञ का आयोजन टिहरीनगर चाणक्य पुरी में किया गया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महापौर सुनील उनियाल गामा भी भाग लिया। महापौर ने‌ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

वरिष्ठ भाजपा नेता वीर सिंह पंवार ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई प्रेषित करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए बाबा बद्री केदार से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में सरकार ने विकास के अनेकों कार्य किये हैं जिससे कि प्रदेश की जनता को लाभ पहुंच रहा है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री खेम सिंह पाल, राज्यमंत्री चौधरी अजीत सिंह, राज्य मंत्री जगबीर सिंह भंडारी, महानगर सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल, पार्षद दर्शन लाल बिंजोला, पार्षद नीलम उनियाल, पहाड़ी प्रजामंडल के महासचिव अनुराग पंत, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान,
जगदंबा नौटियाल, विनोद रावत, गणेश उनियाल, गुड्डी थपलियाल उर्मिला पंत आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!