मुस्लिम परिवार को रोक कर अभद्रता जबरन डाला रंग, एसपी ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश

MS Malik
By
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में होली रंग खेल रहे लड़कों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें वह एक बाईक सवार मुस्लिम परिवार को जबरदस्ती रोक कर मना करने के बाद भी रंग डालने के साथ ही अभद्रता कर रहे हैं. इस वीडियो के आधार पर युवकों के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है.

देशभर में लोग होली का जश्न मना रहे हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के बिजनौर का एक शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में गली के कुछ लड़के बाइक से जा रहे एक मुस्लिम युवक को रोकते हैं और फिर उसके ऊपर रंग वाला पानी डाल देते हैं. इस घटना के दौरान युवक के साथ बाइस पर दो महिलाएं भी बैठी हुई हैं. उनके साथ भी ऐसी ही हरकत की गई है. पुलिस अधीक्षक ने इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिजनौर में बाइक सवार मुस्लिम फैमिली पर जबरन रंग डाला गया है. युवक बाइक चला रहा है और वह आता है तो उसे रोक लिया जाता है. इसके बाद वहां रंग खेल रहे युवक हैपी होली चिल्लाते हैं और कुछ उसकी बाइक से चाभी लेने की कोशिश में लगते हैं. इसी दौरान कुछ दूर पर खड़ा एक युवक बाइस चालक और पीछे बैठी महिलाओं पर पानी फेंकता है।

क्या बोले बिजनौर के पुलिस अधीक्षक
आज सुबह से एक बिजनौर का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है.पुलिस द्वारा इसे संज्ञान में ले लिया गया है. इस वीडियो में साफ तौर से दिख रहा है कि कुछ लोग जो मोटर साइकिल से जा रहे फैमिली को रोककर परेशान कर रहे है. उसे रोक कर जबरदस्ती हरास कर रहे है.उस पर जबरन रंग डाला जा रहा है। पुलिस द्वारा इन व्यक्तियों को सीसीटीवी कैमरे से पहचान की जा रही है. वहां के सीओ को बोला गया है कि पीड़ित परिवार से मिलकर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करे. तथा उस पर जल्द ही उचित कार्रवाई करे।

“अस्तित्व टाइम्स” सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई देता है। साथ ही आप सभी से अनुरोध करता है. कि होली एक पवित्र त्योहार है किसी को भी जबरन रंग न डाले. इस पवित्र त्योहार पर किसी को परेशान न करे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!