मेयर पद के लिए नीला तो पार्षद के लिए मिलेगा सफेद बैलेट पेपर

MS Malik
By
3 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में आज छोटी सरकार चुनने के लिए आज करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव के बाद 5,405 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो जाएगा। मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने 16,284 कर्मचारी, 25,800 पुलिसकर्मी चुनाव में लगाए हैं। सुबह आठ बजे वोटिंग शुरू होगी।
मतों की गणना का कार्य शनिवार 25 जनवरी सुबह से शुरू होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी निकायों में आईएएस और पीसीएस अफसरों को बतौर पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। आयोग कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। नगर पालिका किच्छा और नरेंद्रनगर में चुनाव नहीं हो रहा है।
11 नगर निगमों में 72 मेयर प्रत्याशी
उत्तराखंड की 11 नगर निगमों में मेयर पद के लिए 72 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जबकि 89 नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशी हैं। सभी निगम, पालिका, पंचायतों में वार्ड सदस्य/पार्षद के कुल 4,888 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
जिलों में निकाय व मतदान केंद्र
जिला निकाय मतदान केंद्र
अल्मोड़ा 05 33
उत्तरकाशी 05 49
यूएस नगर 17 232
चमोली 10 63
चंपावत 04 23
टिहरी 10 66
देहरादून 07 440
नैनीताल 07 164
पिथौरागढ़ 06 60
पौड़ी 07 129
बागेश्वर 03 24
रुद्रप्रयाग 05 26
हरिद्वार 14 208
कुल 100 1517
इन पहचान पत्रों से दे सकते हैं मतदान
आधार कार्ड, पैनकार्ड, दुकान पंजीकरण पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या निजी औद्योगिक घरानों की ओर से कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर की पासबुक, राशनकार्ड, भूमि की रजिस्ट्री या हाउसटैक्स का बिल, छात्र पहचान पत्र या लाइब्रेरी कार्ड, एससी, एसटी या ओबीसी का प्रमाणपत्र, शस्त्र लाइसेंस, पेंशन दस्तावेज, भूतपूर्व सैनिक विधवा या आश्रित प्रमाण पत्र, रेलवे या बस का पास, दिव्यांग प्रमाणपत्र, स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, टेलीफोन, पानी या बिजली का बिल, दुकान पंजीकरण पत्र, गैस कनेक्शन ब्लू बुक, अन्नपूर्णा कार्ड योजना, परिवहन अधिकारियों से जारी संवाहक लाइसेंस, परिवार रजिस्टर का सत्यापित दस्तावेज, निवास का प्रमाणपत्र, राज्य पुलिस की ओर से बस्तियों में जारी पहचान पत्र।
मेयर का बैलेट नीला, पार्षद का सफेद
मेयर प्रत्याशियों का बैलेट नीले, पार्षद और नगर पालिका व नगर पंचायत में वार्ड सदस्यों के सफेद बैलेट पेपर होंगे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों के हरे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के बैलेट गुलाबी रंग के होंगे। सबसे नीचे नोटा यानी उपरोक्त में से कोई नहीं का विकल्प भी मिलेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!