मैडम रजनी रावत भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में ज्वाइन की भाजपा

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। कांग्रेस सरकार में पूर्व दर्जाधारी रही मैडम रजनी रावत ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम कर सदस्यता ग्रहण कर ली है।

रजनी रावत पूर्वर्ती हरीश रावत सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग की उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुकी है। रजनी रावत धर्मपुर से भाजपा विधायक विनोद चमोली के खिलाफ भी देहरादून नगर निगम में मेयर प्रत्याशी के रूप में निर्दलीय चुनाव लड़ चुकी हैं।

पूर्व दर्जाधारी रजनी रावत को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैडम रजनी रावत पार्टी के सिद्धांतों और विचारों से प्रभावित होकर हमारे साथ आई हैं। उनके साथ आए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हे विश्वास है, पार्टी को रजनी रावत के जनाधार का चुनावों में लाभ मिलेगा, विशेषकर देहरादून जनपद में जहां वह पूर्व में भी महापौर के चुनावों में शानदार जनमत अर्जित कर चुकी है | 

वहीं पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा कि वह मोदी जी और धामी जी के राष्ट्रवादी विचारों और विकास के विज़न से प्रभावित होकर यहाँ आई हैं। उनके सभी समर्थक अब पूरे प्रदेश भर में भाजपा को जिताने के लिए जी जान से जुटेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!