मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पांच महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। धर्मनगरी हरिद्वार में पुलिस ने पेंटागन मॉल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सख्त निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस ने मंगलवार देर शाम बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने पेंटागन मॉल स्थित गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून पर छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। इसी दौरान मॉल में ही संचालित फ्लूट एंड फ्लाई स्पा एंड सैलून की जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके चलते संचालिका के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

महिला सरगना चला रही थी अंतरराज्यीय गिरोह

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस पूरे रैकेट की सरगना एक महिला है, जो आरके पुरम कॉलोनी, थाना सिडकुल की रहने वाली है। वह कई वर्षों से अंतरराज्यीय गिरोह बनाकर काम कर रही थी और हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मुजफ्फरनगर से युवतियों को बुलाकर स्पा और सैलून की आड़ में देह व्यापार करा रही थी।

सचिन पुत्र महावीर, निवासी ऋषिकेश

गणेश पुत्र दुलबुन, निवासी ऋषिकेश

पाँच महिलाएं भी पुलिस के हत्थे चढ़ीं
सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सिडकुल में संबंधित धाराओं और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हरिद्वार पुलिस अब इस पूरे सेक्स रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के आपराधिक इतिहास की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!