मोहब्बेवाला में कांग्रेस ब्लॉक कमेटी की बैठक का आयोजन, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल की मौजूदगी में हुई बैठक

MS Malik
By
3 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। आज पंचायत भवन मोहब्बेवाला में ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 18-धर्मपुर विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठजन व पार्षदगणों ने कांग्रेस पार्टी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल को मजबूत करने के लिए अपने अपने विचार रखें।

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि कांग्रेस ने जहाँ विकास छोड़ा था, आज भी विकास कार्य वही पर है, रोड,नालियाँ क्षतिग्रस्त है, विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है, बनी बनाई सड़कों पर बजट खपाया जा रहा है।

आज धर्मपुर विधानसभा विकास कार्यों के लिए तरस रहा है, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं, रोजगार का मुद्दा हो, चाहे मंहगाई का, किसानों का हो या मजदूरों का हर वर्ग भाजपा शासन से पीडित है। समय आ गया कि भाजपा की भष्ट नीतियों व रीतियों को जन जन तक लेकर जायें, और इस जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंका जायें।

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिए रोजगार देने का वादा किया था परन्तु सत्ता में आने के उपरान्त जो लोग रोजगार मे हैं उन्हें भी हटाने का काम किया जा रहा है।
उन्होनें सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसनी होगी। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से से मासिक बैठक करने का आह्रवान किया।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार (वीरू प्रधान), पार्षद रमेश कुमार मंगू, पार्षद राजेश परमार, पार्षद हरि प्रसाद भट्ट, पार्षद मोहन गुरुंग, पूर्व प्रधान भगवान सिंह बिष्ट, सेवादल महानगर प्रभारी पीयूष गौड़, कैंट प्रभारी सुभाष धस्माना, सिद्धार्थ वर्मा, गौतम वर्मा, लक्ष्मी मल्ल, पम्पा आले, अनिता, सीमा छेत्री, शशि रावत, सगीर अहमद, संजय कुमार, श्याम थापा, कलम सिंह, राम कुमार, अशोक लिम्बु, रंजीत रावत सहित सैंकडों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!