युवती से अश्लील हरकत करना पड़ा भारी, पुलिस ने धारा 81 में चालान के साथ ही कार भी सीज 

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर गर्मियों के सीजन में भारी भीड़ देश भर के टूरिस्टों की आती है। इसमें ज्यादा संख्या युवाओं की होती है जो मौज मस्ती और ट्रेवलिंग के लिए पहाड़ों का रुख करते हैं इसी डेस्टिनेशन में सबसे प्रमुख है पहाड़ों की रानी मसूरी जहाँ दिल्ली, हरियाणा, यूपी से बड़ी संख्या में युवा आते हैं। लेकिन अक्सर इन्ही युवा टूरिस्टों के अभद्र और अमर्यादित व्यवहार से कुछ ऎसी घटना सामने आ जाती है जो मज़े को सजा में बदल देती है और ख़ामीयाजा इन्ही टूरिस्टों को भुगतना पड़ता है। मसूरी में कुछ ऐसा ही हुआ उन लफंगे सरीखे लड़कों के साथ जिन्हे एक लड़की से अश्लील हरकत करने के बाद मुंह छिपा कर पुलिसिया कार्यवाही का सामना करना पड़ा है।

मसूरी में दिल्ली से आये कुछ युवक पर्यटक के द्वारा मसूरी मंलिगार चौक के पास राह चलते एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। पुलिस ने पर्यटकों की कार को जब्त कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। यह घटना उस समय सामने आई जब मसूरी मलिंगार से एक कार में सवार पांच पर्यटकों द्वारा मलिंगार से अपने घर जा रही एक युवती से अभ्रद कमेंट और छेडछाड किया जा रहा था। परन्तु मसूरी पुलिस की तत्परता और युवती की होशियारी से पांचों युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उनको सबक सिखाने के साथ ही उनकी कार को सीज कर लिया और पांचों युवकों के खिलाफ धारा 81 में चालान किया गया।

मसूरी लंढौर चौकी इंचार्ज राजकुमार बमोला ने बताया कि युवती से छेडछाड करने वाले पर्यटकों के खिलाफ कार्यवाही कर उनकी कार सीज कर दी है उनको हिदायत दी है इस तरह का कृत्य उनके द्वारा दोबारा ना दोहराया जाए। उन्होने बताया कि मसूरी में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने कड़ी निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!