यूकेडी ने लोकायुक्त कार्यालय पर ताला जड़ जमकर की नारेबाजी

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने आज देहरादून स्थित लोकायुक्त कार्यालय पर तालाबंदी कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही लोकायुक्त को लेकर धरने पर बैठे परमानंद बलोदी को उत्तराखंड क्रांति दल ने अपना समर्थन दिया है। 

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि विगत 4 साल बाद  भी भाजपा सरकार ने बिना लोकायुक्त के चल रहे कार्यालय पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए हैं।

उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि ऐसे कार्यालय का आखिर क्या औचित्य है, जब लोकायुक्त का ही गठन नहीं हुआ है ! या तो लोकायुक्त का गठन किया जाए या फिर सफेद हाथी साबित हो रहे आफिस को बंद करना ही बेहतर है।

इससे पहले उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक पुष्पेश त्रिपाठी ने बताया कि परमानंद बलोदी ने विकास भवन से सूचना के अधिकार में भ्रष्टाचार को लेकर कई जानकारियां मांगी थी। इसमें मुख्य विकास अधिकारी ने भी साफ-साफ स्वीकार किया कि नरेगा सहित ग्राम विकास की कई योजनाओं में भ्रष्टाचार हुआ है लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।

दल के महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि 100 दिन के अन्दर लोकायुक्त का गठन कर दिया जाएगा किंतु 4 साल बीतने के बावजूद अभी तक लोकायुक्त का गठन नही पाया है।

तालाबंदी के दौरान केंद्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री राजेश्वरी रावत, शकुंतला रावत, सुलोचना इष्ठवाल, सरोज देवी, केंद्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सीमा रावत, जिला अध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तोपवाल,अरविंद बिष्ट, वीरेंद्र थापा,किशन सिंह मेहता, प्रमोद डोभाल, जोत सिंह गुसाईं, धनवीर रावत, समीर मुंडेपी, कमल कांत, अजित पवार, अनदीप सिंह नेगी, विकास सेमवाल, राजेन्द्र गुसाईं, विशन सिंह कंडारी, किरण कश्यप, मीनाक्षी सिंह, सरोज देवी, राहुल गड़िया आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!