यूथ कांग्रेस नेता नेगी ने पेश की जिला पंचायत सदस्य पद पर अपनी दावेदारी

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। यूथ कांग्रेस नेता हर्षवर्धन नेगी ने अस्थल जिला पंचायत क्षेत्र से सदस्य पद पर अपनी दावेदारी पेश की है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सूरत सिंह नेगी के पुत्र हैं हर्षवर्धन सिंह नेगी। उनके द्वारा जिला पंचायत सदस्य पद पर दावेदारी पेश करने से क्षेत्र में राजनीति हलचल तेज हो गई है।

हर्षवर्धन सिंह नेगी द्वारा दावेदारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र में पिता पुत्र के समर्थकों में भी खुशी देखी जा रही है। पिता पुत्र द्वारा क्षेत्र में होने वाले सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहने लाभ भी इस चुनाव में मिल सकता है।

हर्षवर्धन नेगी के अनुसार यदि क्षेत्र के देवतुल्य सम्मानित मतदाताओं के आशीर्वाद से विजय प्राप्त होती है तो पूरे क्षेत्र बिना भेदभाव विकास किया जाएगा। यूथ कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं हर्षवर्धन सिंह नेगी, चुनाव में नेगी को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी मिलेगा आशीर्वाद। जिससे उनकी स्थिति होगी मजबूत।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!