राजपुर रोड विधानसभा यूथ कांग्रेस के चुनाव की घोषणा

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश में आगामी युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर राजपुर रोड़ विधानसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्र के डालनवाला, धामावाला एवं करनपुर ब्लॉक में आगामी युवा कांग्रेस संगठन चुनाव की अधिकारिक घोषणा की गई।

 

घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 30 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि सदस्यता अभियान 10 नवंबर से 9 दिसंबर तक संचालित किया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजित लॉन्चिंग बैठक में देहरादून जिला अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी, पूर्व विधायक राजपुर राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस लालचंद शर्मा, जगदीश धीमान, दीप वोहरा, सुमित सिंह, पीयूष जोशी, वैभव सोनकर, वंश सूद, अयान सिद्दिकी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन एवं मार्गदर्शन युवा कांग्रेस उत्तराखंड के संगठन चुनाव कोऑर्डिनेटर माधव कृष्ण के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

देहरादून। भारतीय युवा कांग्रेस उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी सदस्यता अभियान के तहत आज राजधानी देहरादून के रायपुर ब्लॉक में सदस्यता लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देहरादून के एमडीडीए कॉलोनी में संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस देहरादून के समन्वयक माधवेंद्र ओझा उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व पार्षद टीटू त्यागी, वर्तमान पार्षद रॉबिन त्यागी, पार्षद प्रत्याशी शुभम चौहान, एडवोकेट देवेश उनियाल, अतुल सक्सेना, अंशुल, अभिषेक पासी, अक्षत त्यागी, आरिश, अभिषेक सिंह, आर्यन, रजत, शिवांश डिमरी, रोहन, अंश, अमन, अश्वनी वर्मा, देवांश, प्रिंस, अंकित नेगी, आदित्य पंवार, राहुल, देव वर्मा और सोमेश नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस का यह सदस्यता अभियान युवाओं को राजनीति और जनसेवा की मुख्यधारा से जोड़ने का एक ऐतिहासिक अवसर है। अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर अध्यक्षों के गठन की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है, जिससे संगठन की पहुँच गांव और वार्ड स्तर तक सशक्त बने।

माधवेंद्र ओझा ने कहा कि,

> “रायपुर ब्लॉक में सदस्यता अभियान की शुरुआत संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य है कि हर युवा को इस आंदोलन से जोड़ा जाए और उसे जनसेवा के माध्यम से समाज के निर्माण में भागीदार बनाया जाए।”

कार्यक्रम के अंत में निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में रायपुर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में सदस्यता शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय युवा कांग्रेस से जोड़ा जा सके। यह सदस्यता लॉन्च कार्यक्रम राज्यव्यापी अभियान की श्रृंखला में एक और सफल पहल सिद्ध हुआ, जिसने प्रदेशभर के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!