राजधानी देहरादून में अवैध खनन कर रही जेसीबी को पकड़ तहसीलदार ने किया पुलिस के सुपुर्द

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका द्वारा जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने निर्देश दिये गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं राजस्व विभाग टीम को अपने अपने क्षेत्र में अवैध खनन के संबंध विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को तहसील सदर मोजा चालंग में एक जेसीबी के माध्यम से अवैध खनन का कार्य करने संबंधी प्राप्त सूचना पर तहसीलदार सदर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा उक्त स्थल पर मौजा के खसरा नम्बर 744 आदि पर जेसीबी संख्या यू के 7 सीबी 8874 खनन कार्य करता पाया गया। मौके पर कार्य करते हुए व्यक्ति से खनन सम्बन्धी अभिलेख माँगे गये तो कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाये, पूछने पर बताया गया कि उक्त स्थल पर मनु मित्तल पुत्र वीएम मित्तल निवासी डीएवी कॉलेज रोड देहरादून व संजय नेगी पुत्र देवी सिंह निवासी लाडपुर देहरादून द्वारा उक्त क्षेत्र में खनन का कार्य किया जा रहा है। उक्त जेसीबी द्वारा बिना अनुमति के अवैध ढंग से खनन कर सरकारी भूमि के 10,000 घन मीटर के लगभग भूमि को खुर्द-बुर्द किया गया है। खनिज नीति का उल्लंघन किये पर उक्त जेसीबी को थाना राजपुर अन्तर्गत चौकी आईटी पार्क में चौकी प्रभारी की सुपुर्दगी में दिया गया है। बिना अनुमति के उपखनिज नीति का उल्लघन किए जाने पर उक्त जेसीबी का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध व 10,000 घन मीटर अवैध उपखनिज खनन किए जाने के विरुद्ध अधिकतम जुर्माने से दण्डित करने की कार्यवाही गतिमान है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड, लेखपाल कृपाल राठौर, सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!