Airport authority of India में 596 पदों पर भर्ती के लिए 21 जनवरी तक करें आवेदन

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया 596 पदों पर भर्ती के लिए अच्छा मौका लेकर आया है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। अगर आप योग्यता रखते हैं तो आवेदन कर सकते हैं। ऑथिरिटी जूनियर एग्जीक्यूटिव , इंजीनियरिंग. सिविल,जूनियर एग्जीक्यूटिव, इंजीनियरिंग इलेक्ट्रीकल, जूनियर एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, जूनियर एग्जीक्यूटिव ;आर्किटेक्चर के कुल 596 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार ऑथिरिटी के ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero वेबसाइट पर जाकर 21 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार को भर्ती के लिए उपरोक्त विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी आवश्यक है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष रखी गई है, जबकी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर सामान्य जाति के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये रखा गया है, जबकी एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। भर्ती की अधिक जानकारी के लिए आवेदक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के वेबसाइट www.aai.aero पर लाग इन कर अधिक सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!