राजधानी में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस शिनाख्त में जुटी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को ग्राम प्रधान बडासी नितिन रावत ने चौकी प्रभारी मालदेवता को सूचना दी गयी कि बडासी पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव पडा हुआ है जिसकी उम्र लगभग 32 वर्ष है। उक्त सूचना पर तत्काल रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र लगभग 32 वर्ष, कद करीब 05 फिट 04 इंच, पतला इकहरा जिस्म, ग्रे रंग की शर्ट, सफेद रंग की जैकेट व हल्की नीली रंग की जीन्स पहने हुए का शव पडा हुआ मिला । मृतक की शिनाख्त के काफी प्रयास किये गये परन्तु मृतक की शिनाख्त नही हो पायी है। मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कर फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी की गई। मृतक की पंचायतनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया है। प्रथम दृष्टया मृतक मुस्लिम धर्म का प्रतीत होता है। मृतक की मृत्यु के कारणों की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!