राजधानी में नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। दो महीने पहले ही फ़रवरी माह में दोनों की शादी हुई थी। जानकारी के अनुसार रविवार की रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद से गुस्से में आए पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर मार डाला।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पत्नी का गला दबाने के बाद वो खुद ही उसे अस्पताल लेकर गया था। बताया जा रहा है कि महिला का नाम प्रतिभा है और हत्या करने वाले उसके पति का नाम दीपक शर्मा है।

बताया जा रहा है कि दीपक दिहाड़ी मज़दूरी करता है। पत्नी का गला घोंटकर मार डालने के बाद दीपक खुद ही उसे अस्पताल ले गया था। उसने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी।

मामले का खुलासा तब हुआ, जुब पुलिस को अस्पताल से डेथ मैमा मिला। इस पर पुलिस अस्पताल पहुंची और डॉक्टरों से पूरी जानकारी ली। मौत संदीग्ध लग रही थी। इस पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला के पति ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने दीपक शर्मा को हिरासत में ले लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!