बंजारावाला गोलीकांड: पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया बाइक बरामद

Astitva Times Desk
4 Min Read

www.astitvatimes.com

देहरादून। राजधानी देहरादून की पटेल नगर पुलिस ने शनिवार को बंजारा वाला क्षेत्र में हुए गोलीकांड में युवक को हिरासत में लिया है। कल शनिवार को मोइन पुत्र यासीन निवासी कुरडी खेडा थाना बिहारगढ सहारनपुर उत्तरप्रदेश जो वर्तमान समय मे अपने जीजा साजिद के घर द्वारिका एन्क्लेव बंजारावाला मे रह रहा था, को उसके घर सामने उसके गांव के दो लडके रोहन और युगान्तर द्वारा गोली मार दी थी तथा मौके से फरार हो गए थे। उक्त घटना के सम्बन्ध मे मोइन के जीजा साजिद की तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के तत्काल अनावरण तथा अभियुक्तो की तलाश / गिरफ्तारी हेतु अलग अलग पुलिस टीमें गठित की गई थी।

गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन किया गया, साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों के एक अन्य साथी आयुष सैनी पुत्र प्रमोद सिंह निवासी ग्राम बनवाला, बुग्गावाला, हाल निवासी देहराखास थाना पटेल नगर देहरादून को पटेलनगर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है, जिससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त से प्रारंभिक पूछताछ में किसी युवती के कारण अभियुक्तों व पीड़ित के मध्य पुरानी रंजिश का होना प्रकाश में आया है, अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।

देहरादून। राजधानी देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. थाना पटेलनगर के बंजारावाला क्षेत्र में बदमाशों ने 25 वर्षीय एक युवक पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए. सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

घर के बाहर खड़े युवक पर झोंका फायर
घटना शनिवार शाम तीन चार बजे के आसपास की बताई जा रही है. पटेलनगर क्षेत्र के बंजारावाला में दो बदमाशों ने घर के बाहर खड़े मोइन पुत्र मोहम्मद यासीन आयु (25) वर्ष, निवासी कुरड़ी खेड़ा थाना बिहारीगढ़ पर फायरिंग कर दी. गोली की आवाज सुन इलाके में हड़कंप मच गया. और लोग घटनास्थल की ओर दौड़े लोगों को आता देख घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है युवक के दाहिने हाथ में गोली लगी है. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

वहीं घायल युवा के जीजा साजिद ने थाना पटेल नगर में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि उसका साला मोईन उसकी बेटी को सोशल बलूनी स्कूल से लेकर घर के बाहर पहुंचा ही था कि वहां पर खड़े दो युवकों ने उससे उसका नाम पूछा और उसके बाद उसे पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से टार्बेट कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!