राजधानी में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, नही हो पाई शिनाख्त

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में रविवार को थानो मार्ग पर अज्ञात युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया उसकी पहचान नही हो पायी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मिली रायपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव सोडा सरोली के पास सिरवाल गढ में जंगल में एक युवती का शव पडा हुआ है। शव की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया। आनन फानन में सीओ रायपुर अभिनव चौधरी, एसओ रायपुर कुंदन राम मौके पर पहुंचे तो देखा कि जंगल से निकलने वाले पानी के स्रोत में ओंधे मुंह एक युवती का शव पडा हुआ था तथा मृतका के सिर व माथे पर चोट के निशान थे। मृतका ने फराक पहनी हुई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतका की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच की लग रही थी।

क्षेत्रवासियों के अनुसार क्षेत्र में रात्रि 11 बजे तक लोग चलते रहते हैं। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि मृतक की हत्या कर रात्रि 11 बजे के बाद ही शव को यहां पर फैंका गया है। पुलिस के अनुसार जहां पर युवती का शव पडा था वहां तक ही कोई चार पहिया वाहन जा सकता था उसके बाद कच्चा मार्ग शुरू हो जाता है। पुलिस का भी मानना है कि युवती की हत्या कहीं अन्य स्थान पर कर शव को यहां फैंका गया है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया है जिससे किसी संदिग्ध वाहन दिखायी दे और कोई सुराग मिल सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या कैसे की गयी इसका खुलासा होगा। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया तथा स्पा सेंटरों में काम करने वाली युवतियों से भी युवती का मिलान करने का प्रयास किया जायेगा। क्षेत्रवासियों के अनुसार युवती के पहनावे व शक्ल सूरत से वह पहाडी मूल की नहीं लग रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!