राजधानी में हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार ज्वैलरी और नकदी बरामद

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। राजधानी पुलिस ने राजपुर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना का मुख्य साजिशकर्ता पीड़िता के पुत्र का पूर्व ड्राइवर निकला।

18 जनवरी 2026 को राजपुर रोड स्थित साकिया हॉस्पिटल के पास अजंता होटल के मालिक भुवन गांधी के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने उनकी बुजुर्ग माता को डराकर घर से ज्वैलरी और नगदी लूट ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कई पुलिस टीमों का गठन किया गया।

 

सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 21 जनवरी को किरसाली चौक –मालदेवता रोड के बीच से तीन अभियुक्तों शफात अली, नदीम उर्फ गुड्डू और इश्तियाक उर्फ कुले को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लगभग 08 लाख रुपये की ज्वैलरी, 1.54 लाख रुपये नगद, पीड़िता का आईफोन और घटना में प्रयुक्त वैगन -आर कार बरामद की गई।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि शफात अली पहले पीड़ित परिवार के यहां ड्राइवर था और घर की पूरी जानकारी होने के कारण उसने रिश्तेदारों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। घटना के समय बुजुर्ग महिला घर में अकेली थीं। दून पुलिस ने घटना का 48 घंटे के अंदर ही घटना का खुलासा कर लिया, जिससे आमजनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!