राजपुर रोड पर कार एवं बाइक में टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत पत्नी एवं पुत्र घायल

MS Malik
By
2 Min Read

ग्राम प्रधान मीला राणा में ने दिनेश की मौत पर गहरा दुख जताया

देहरादून। राजधानी में देर शाम जीआरडी कॉलेज के निकट कार सवार ने बाइक सवार दम्पति को उड़ा दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार माँ बेटे को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना आज शाम लगभग 4:00 बजे की है जब राजपुर रोड पर जीआरडी कॉलेज के पास एक मोटर साइकिल व कार की आपस मे टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी एवं 2 वर्षीय पुत्र घायल हो गए जिनको मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा होते ही क्रेटा सवार व क्रेटा ड्राइवर मौके से फरार हो गए। मोटरसाइकिल सवार मृतक दिनेश की पत्नी एवं 2 वर्षीय पुत्र का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक 32 वर्षीय दिनेश पुत्र जयप्रकाश निवासी शेरा गांव सहस्त्रधारा थाना राजपुर देहरादून का निवासी था।

दिनेश की मौत पर शेरा गांव की ग्राम प्रधान मीना राणा, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, भाजपा नेता अनुज कौशल, पूर्व प्रधान समीर पुंडीर चालंग, कार्लीगार्ड के पूर्व प्रधान कलम सिंह नेगी, वरिष्ठ समाजसेवी संजय राणा, पूर्व प्रधान चामासारी नारायण सिंह राणा ने दिनेश की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!