राजपुर वार्ड में चार महिलाओं के बीच होगा चुनावी मुकाबला

98

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। नगर निगम देहरादून के वार्ड नंबर 04 राजपुर में नामांकन वापस की तिथि खत्म होने के बाद अब मैदान में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों स्थित स्पष्ट हो गई है। जिसके बाद अब प्रत्याशी खुलकर मैदान में आ गये हैं।

राजपुर वार्ड सीट इस बार भी महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। वर्ष 2018 के पिछले चुनाव में इस वार्ड से कांग्रेस की उर्मिला थापा पार्षद चुनी गई थी। कांग्रेस ने एक बार फिर उर्मिला थापा को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने अल्का कुल्हान जबकि निर्दलीय के रूप में महिमा पुंडीर एवं प्रियंका इंद्रवाल मैदान में हैं, भाजपा की बागी प्रत्याशी महिमा पुंडीर चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। भाजपा अपनी एक बागी प्रत्याशी श्रीमति अरोड़ा को बैठाने में सफल रही जबकि महिमा पुंडीर को बैठाने में असमर्थ। जिसके बाद यहां पार्षद पद पर चार महिलाओं के बीच मुकाबला हैं।

अभी तक ऐसा लगता है कि इस वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला रहेगा। तीन ही प्रत्याशी दमदार तरीके से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार में अभी तक निर्दलीय प्रत्याशी महिमा पुंडीर दूसरे प्रत्याशियों से काफी आगे चल रही है। अब नाम वापसी के बाद चारों महिला प्रत्याशियों ने वोटरों को अपनी ओर आकृषित करने के लिए कमर कस ली है। नगर निगम का यह वार्ड मसूरी विधानसभा के अंतर्गत आता है। यहां भाजपा से मंत्री गणेश जोशी विधायक है। जिनके ऊपर अपने प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला थापा के साथ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के समर्थकों के साथ ही उनकी अपनी व्यक्तिगत टीम खड़ी दिखायी दे रही।

वहीं, महिमा पुंडीर का परिवार पिछले काफी समय से इस सीट से चुनावी की तैयारी कर रहा है। उनके साथ चालंग के पूर्व प्रधान समीर पुंडीर सहित महिलाओं एवं युवाओं की एक बड़ी टीम मैदान में खडी है। महिमा पुंडीर की बात करें तो वह पूर्व प्रधान समीर पुंडीर के भाई की पत्नी हैं जो पूर्व में यहां से ग्राम प्रधान रह चुके है। जिस कारण वह भी खुलकर मुकाबला कर रही है। चौथी प्रत्याशी प्रियंका इंद्रवाल अपने समर्थकों संग मैदान में डटी हुई है।