राजपुर सड़क हादसे में घायल महिला की भी इलाज के दौरान मौत

MS Malik
By
1 Min Read

गमगीन माहौल में किया गया पति पत्नी का अंतिम संस्कार

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में साईं मन्दिर के पास कल हुए सड़क हादसे में मृतक युवक की पत्नी बबीता की इलाज के दौरान अस्पताल।में मौत हो गई।

आपको बताते चले कि शेरागांव ग्राम पंचायत निवासी दिनेश पुत्र जयप्रकाश कल बाइक पर पत्नी समेत जा रहा था इस बीच तेज़ गति से आ रही कार की टक्कर से दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि घायल पत्नी बबिता व बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पिता के बाद मां का भी साया सर से उठने के बाद दंपत्ति के चारों बच्चे अनाथ हो गए हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामवासी काशी गमगीन है

आज दिन में ग्राम वासियों ने राजपुर थाना प्रभारी राकेश सर से मिलकर आरोपी करेटा सवार आरोपी लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।

थाना प्रभारी राकेश शाह ने बताया कि बेटे की स्थिति सामान्य है,जबकि महिला की मृत्यु हो गयी है। आरोपी कार चालक के बारे में अहम जानकारी मिल गयी है तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!