वापस आए प्रवासियों को मनरेगा के तहत रोजगार मुहैया कराये सरकार : जोशी

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के नया गांव घंघोड़ा में आयोजित मनरेगा कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद दीप सिंह चौहान द्वारा आहूत बैठक में संगठन की मजबूती एवम भावी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि देवी दत्त कुनियाल ने मनरेगा कांग्रेस द्वारा संगठन स्तर और किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और बूथ स्तर पर समिति बना कर अधिक से लोगो को पार्टी से जोड़कर पार्टी की विचारधारा एवं कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि आज हमारे सम्मुख 2022 की चुनौती है जिसका हमें मजबूती से एकजुट हो कर सामना करना होगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों एवं कांग्रेस शासन के दौरान किए गए कार्यों का लाभ आम जन तक पहुंच रहा है। महात्मा गांधी के सपनों का भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने मनरेगा के तहत सौ दिन के रोजगार का कानून लाकर उसे अमलीजामा पहनाया जिसके तहत कांग्रेस ने रोजगार उपलब्ध करवाया। आज कोरोना के दौरान घर वापसी को आए प्रवासियों को मनरेगा के तहत रोजगार दिया गया।

उन्होंने सरकार से इसे दो सौ दिन का रोजगार देने की मांग की है और इसके तहत अन्य कार्य भी करवाए जाए जिसके तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। कार्यक्रम के आयोजक मनरेगा के जिला अध्यक्ष दीप सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती एक मात्र लक्ष्य होना चाहिए जिसके लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। बैठक का संचालन वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम प्रधान ने किया।

कार्यक्रम में ऋषिकेश मनरेगा के अध्यक्ष रवींद्र बर्तवाल, पवन खरोला, कपिल चौधरी, राकेश, अनूप, रूपेश राना, विनय खत्री, सुलभ थापा, विनीता, मीरा देवी, ज्योति, अनीता थापा, हिमानी थापा, अनीशा थापा, आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!