वार्ड 67 मोहकमपुर: निर्दलीय देवराज शर्मा बढ़ा रहे भाजपा,कांग्रेस की टेंशन

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

रविवार को रैली कर शक्ति प्रदर्शन के जरिए देवराज शर्मा कराएंगे अपनी ताकत का अहसास

देहरादून। नगर निगम देहरादून के वार्ड नंबर 67 मोहकमपुर से निर्दलीय प्रत्याशी देवराज शर्मा भाजपा के लिए खतरा बनते हुए दिख रहे हैं। 2018 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी से पिछड़ने के बावजूद लगातार वार्ड में रही उनकी सक्रियता उनकी लोकप्रियता को बढ़ा रही है। जोकि निवर्तमान पार्षद एडवोकेट रवीन्द्र रावत के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशीसुमित देवरानी पिछली बार की तरह इस बार भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वह पिछली बार भी तीसरे स्थान पर थे इस बार भी उनकी वही स्थिति नजर आ रही है। हालांकि वह मुख्य मुकाबले आने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं।

देवराज शर्मा कल रविवार को एक रैली के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे उनकी रैली कालिका विहार से शुरू होकर वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई हरिद्वार रोड से वापस आएगी। देवराज शर्मा ने बताया कि इस बार माहौल उनके पक्ष में है। वर्ष 2018 के पिछले चुनाव में कुछ वोटो से पीछे रह जाने के बावजूद उनकी 5 साल तक वार्ड में रही सक्रियता का इस बार उन्हें लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि वार्ड की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से वह पार्षद बनते हैं तो वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!