राजपुर वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला, महिमा ने प्रचार अभियान में बनाई बढ़त

MS Malik
By
3 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। नगर निगम देहरादून के वार्ड नंबर 04 राजपुर में भाजपा कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों को निर्दलीय प्रत्याशी महिमा पुंडीर कड़ी टक्कर दे रही हैं। उनके सधे चुनाव प्रचार, मज़बूत रणनीति और समर्थकों की बड़ी संख्या ने उन्हें काफी मज़बूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। बहुत संभव है कि वह जीत का प्रचम लहरा कर विजेता बन जाएं।

वर्ष 2018 के निगम चुनाव में आधा दर्जन से अधिक पार्षद निर्दलीय चुनाव जीते थे। इस वजह से इस बार भी अनेकों वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियों के होंसले बुलंद है।

राजपुर वार्ड में लगभग 8900 मतदाता है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां कांग्रेस ने फिर से निवर्तमान पार्षद उर्मिला थापा को चुनाव मैदान में उतारा है तो भाजपा ने एक बार फिर अलका कुल्हान को प्रत्याशी बनाया है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी महिमा पुंडीर भी चुनाव मैदान में उत्तर कर मुकाबले को रोमांचक बना रही हैं। महिमा पुंडीर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं उन्होंने “अस्तित्व टाइम्स” को बताया कि वार्ड के सम्मानित मतदाताओं के आग्रह पर चुनाव मैदान में उतरी है।

उन्होंने बताया कि वार्ड में जनसंपर्क के दौरान कई समस्याएं सामने आई हैं। मकानों के ऊपर से झूलते बिजली के तारों को हटाया जायेगा। पेयजल व्यवस्था को एवं बेहतर किया जायेगा।

महिला मंगल दल एवं महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं के लिए स्वरोजगार बढ़ाने के लिए नीति बनाई जाएगी,

स्कूलों में पढ़ने वाले प्राइमरी स्कूल के छात्रों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिये फ्री टयूशन एवं लाइब्रेरी खोली जायेगी।

युवाओं के लिये खेल ग्राउण्ड बनाया जायेगा। काठ बंगला पुल से सुमननगर खारसी को जाने वाले सिंचाई विभाग के मुख्य मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाएगा।

वार्ड में प्रत्येक सफाई कर्मचारी को अधिक कार्य करने पर अतिरिक्त भुगतान की व्यवस्था की जायेगी।

वहीं, भाजपा प्रत्याशी भी सरकार की मुख्य उपलब्धियों को चुनाव वैतरणी पार करने की जुगत में हैं। हालांकि पति के देहांत के तुरन्त बाद उनके चुनाव मैदान में कूदने को कुछ लोग अच्छा नहीं मान रहे हैं। उनकी जीत के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उनकी पुत्री नेहा जोशी, जिला पंचायत सदस्य एवं नागल हटनाला के पूर्व प्रधान वीर सिंह चौहान, भाजपा नेता अनुज कौशल, पूर्व पार्षद मनजीत रावत समेत भाजपा की बड़ी टीम लगी हुई है। अब देखने वाली बात होगी कि इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!