शीघ्र हो जाएगी सभी निकाय उम्मीदवारों की घोषणा: महेंद्र भट्ट

MS Malik
By
2 Min Read

 

भाजपा प्रत्याशी जीत की गारंटी, इसलिए दावेदारों की भरमार, कांग्रेस को ढूंढे नहीं मिल रहे अच्छे प्रत्याशी

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के सभी निकाय उम्मीदवारों की घोषणा अगले दो तीन दिन में हो जाएगी। उन्होंने कहा, चूंकि भाजपा उम्मीदवार जीत की गारंटी है, इसलिए यहां नाम भी अधिक हैं और विचार विमर्श विस्तृत तरीके से किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस पर पलटवार किया कि उनके पास तो उम्मीदवारों का ही टोटा पड़ा है, कई सीटों पर उनके पास सर्वसमाज के नाम तक नहीं हैं अन्यथा वे आरक्षण निर्धारण का रोना नहीं रोते।

पार्टी मुख्यालय में आज पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा के दूसरे दिन आज गढ़वाल मंडल के जनपदों के निकाय प्रत्याशियों पर चर्चा हुई। जिसमें देहरादून महानगर, देहरादून ग्रामीण, हरिद्वार, रुड़की, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, कोटद्वार के सभी नगर निगम, नगरपालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष के शीर्ष 3 नामों का पैनल तैयार किया गया। इस दो दिवसीय बैठक में सामने आए नामों के पैनल पर अगले दो दिन में प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति में चर्चा की जाएगी। जिसके बाद निगम महापौर नामों के पैनल को केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के उपरांत ही घोषणा की जाएगी।

इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने स्पष्ट किया कि अगले दो तीन दिन में सभी निकाय उम्मीदवारों के नाम सामने आ जाएंगे। साथ ही कहा, चूंकि भाजपा का उम्मीदवार बनना जीत की गारंटी है, लिहाजा दावेदारों की सूची भी बहुत लंबी है। वहीं आरक्षण को लेकर माहरा के आरोप पर पलटवार किया कि सच्चाई यह है उनके पास तो सभी सीटों पर सर्वसमाज के कार्यकर्ताओं का भी आभाव है, तभी वह आरक्षण निर्धारण का रोना रो रहे हैं । जबकि पहली बार 1 हजार से अधिक आपत्तियों पर विचार कर आरक्षण निर्धारण में समुचित संवैधानिक प्रक्रिया का पालन किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!