शौर्य प्रदर्शन के साथ आठ दिवसीय संस्कार शाला- शिविर का समापन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। आर्य समाज मंदिर धामावाला देहरादून के तत्वाधान में श्री श्रद्धानन्द बाल वनिता आश्रम द्वारा आयोजित आठ दिवसीय संस्कार शाला शिविर का समापन 20 जून 2023 आश्रम के समस्त बालक बालिकाओं के शौर्य प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआI 13 जून 2023 से चल रहे संस्कार शाला शिविर में बच्चों को बौद्धिक शिक्षा जैसे अनुशासन, सुव्यवस्थित दिनचर्या, राष्ट्र स्वाभिमान, वैदिक संस्कृति के आधार पर संध्या -उपासना विषयों के साथ साथ शारीरिक व मानसिक व्यक्तित्व निर्माण हेतु योग, जुडो , कराटे, व्यायाम, मार्शल आर्ट्स आदि का प्रशिक्षण भी दिया गया I आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के आर्य वीर दल के अधिष्ठाता योगेंद्र मेधावी तथा आर्य वीरदल राजस्थान अजमेर से पधारे जितेंद्र आर्य ने इन आठ दिवस में बच्चों को एक सच्चे गुरु के रूप में प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के उपरान्त बढ़िया प्रदर्शन करने वालों को प्रथम, द्वित्य एवं तृतीय पुरस्कार, प्रमाण पत्र के साथ मोमेंटो भेंट किये गए तथा अन्य बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए प्रमाण पत्र के साथ प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए।

समापन कार्यक्रम में आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के पूर्व प्रधान दयानन्द तिवारी, बच्चों के अभिभावक, भूमि दानदाता परिवार के सदस्य नितुन्ज हरिहरलाल, श्रीमती शैल ढींगरा, श्रीमती सुदेश भाटिया, ओपी नांगिया, सुभाष गोयल, डॉ श्याम सिंह, मदन मोहन आर्य, लक्ष्मण दास आर्य, नवीन भट्ट, नारायण दत्त पंचाल, अश्विनी पंचाल, धीरेन्द्र मोहन सचदेव, डॉ नवदीप कुमार, सतीश चन्द्र, श्रीमती संगीता चड्ढा, सुधीर गुलाटी, श्रीमती स्नेहलता खट्टर, श्रीमती मृदुला गुलाटी, श्रीमती नवीन सचदेव, श्रीमती सुरभि गुप्ता, श्रीमती नंदिनी गुप्ता तथा देहरादून जिला की अन्य समाजो के सदस्य एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!