श्रीराम कथा एवं गढ़ भोज का आयोजन बंजारावाला में आज,सीएम रहेंगे मौजूद

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पहाड़ी प्रजा मंडल द्वारा आज बंजारावाला बारातघर में श्रीराम कथा एवं गढभोज का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

पहाडी प्रजा मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता बीर सिंह पंवार ने बताया की आज आयोजित आने वाली राम कथा एवं गढ़ भोज में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र पंवार सहित कई अन्य गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहेंगे।

पंवार ने क्षेत्रीय लोगों से बढ़-चढ़कर धर्म लाभ हेतु अधिक से अधिक संख्या में राम कथा में उपस्थित होने की अपील की

दिनांक : 21 फरवरी रविवार
स्थान: बंजारावाला बारातघर
समय : 12:00 बजे से
आयोजक : पहाड़ी प्रजा मंडल

निवेदक :- बीर सिंह पंवार
अध्यक्ष
पहाड़ी प्रजामंडल

एवं गिरिराज उनियाल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!