सहारनपुर : एटीएम मशीनों से मिलेगी मरीजों को अच्छी जांच सुविधाएं, विधायक गुंबर एवं सीईओ भारद्वाज ने किया उद्घाटन

MS Malik
By
2 Min Read


सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर द्वारा जिला चिकित्सालय को प्रदत्त 19 एटीएम मशीनों का उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुंबर, स्मार्ट सिटी सीईओ/नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज व सीएमओ डाॅ.संजीव मांगलिक द्वारा रिबन काटकर किया गया।

स्मार्ट सिटी सीईओ व नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने बताया कि महानगर के लोगों को बेहतर व सस्ती स्वास्थय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी द्वारा जिला स्वास्थय विभाग को करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की 19 एटीएम मशीनें प्रदत्त की गयी है। जिनका उद्घाटन आज किया गया है। कल से ये मशीने विधिवत् रुप से काम करना शुरु कर देंगी। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि इससे निश्चय ही महानगर के लोगों को बेहतर सुविधा के साथ ही आर्थिक रुप से भी काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की स्वास्थ सेवाओं को लेकर काफी गंभीर है।

एसीएमओ डाॅ.संजय यादव ने बताया कि सभी मशीनें हेल्थ एटीएम का एडवांस प्रारुप है। इसमें डिजिटल स्टैथस्कोप भी है और इससे ईसीजी भी किया जा सकता है। डिप्टी सीएमओ व एटीएम हेल्थ के नोडल अधिकारी डाॅ.कुनाल जैन ने बताया कि इस मशीन से बायोकेमिस्ट्री सम्बंधी 25 जांच सहित कुल 98 जांच की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा प्रदत्त कुल 19 मशीनों में से तीन मशीनें जिला चिकित्सालय के हृदय विभाग, महिला चिकित्सालय व क्षय रोग विभाग में स्थापित की गयी है तथा शेष 16 मशीनें शहर के प्राथमिक स्वास्थय केंद्रों पर स्थापित की गयी हैं। इस दौरान सीएमएस डाॅ रतनपाल, एसीएमओ डाॅ.सत्यप्रकाश, स्मार्ट सिटी के अधिशासी अभियंता अमरेन्द्र गौतम, शैलेन्द्र भूषण गुप्ता सहित अनेक चिकित्सक, अधिशासी अभियंता अमरेन्द्र गौतम, डीजीएम सिविल दिनेश सिंघल, शीतल टण्डन आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!