सहारनपुर जिले की सभी सातों सीटों पर यह हैं प्रत्याशी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने की सूची जारी

MS Malik
By
5 Min Read

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष, सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्यक्रमों के अन्तर्गत नाम निर्देशनों की जांच के उपरान्त 07 विधानसभाओं के विधिमान्यतः नामनिर्देशित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गयी है।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 01-बेहट के लिए विधिमान्यतः नाम निर्देशित प्रत्याशियों की सूची के अन्तर्गत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों में समाजवादी पार्टी से सम्बद्ध उमर अली खान, भारतीय जनता पार्टी से नरेश सैनी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से पूनम काम्बोज, बहुजन समाज पार्टी से रईस मलिक, रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अन्तर्गत आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार तथा अन्य अभ्यर्थियों के तहत निदर्लीय अली खान, मोहम्मद इकराम, धर्मपाल सिंह रहे। 

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 02-नकुड के लिए विधिमान्यतः नाम निर्देशित प्रत्याशियों की सूची के अन्तर्गत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों में समाजवादी पार्टी से सम्बद्ध डॉ0 धर्म सिंह सैनी, भारतीय जनता पार्टी से मुकेश चौधरी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रणधीर सिंह, बहुजन समाज पार्टी से साहिल खान, रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अन्तर्गत आम आदमी पार्टी के आशीष त्यागी, इंकलाब विकास दल से अतुल कुमार, आमजन एकता पार्टी के देवेन्द्र चौहान, लोकदल के नाहिद लतीफ, जय महाभारत पार्टी से नितिन कुमार, आल इण्डिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन पार्टी से रिजवाना, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से सोनू कुमार तथा अन्य अभ्यर्थियों के तहत निर्दलीय मीनाक्षी रहे। 

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 03-सहारनपुर नगर के लिए विधिमान्यतः नाम निर्देशित प्रत्याशियों की सूची के अन्तर्गत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों में समाजवादी पार्टी से सम्बद्ध संजय गर्ग, भारतीय जनता पार्टी से राजीव गुम्बर, इंडियन नेशनल कांग्रेस से सुखविन्द्र कौर, बहुजन समाज पार्टी से मनीष, रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अन्तर्गत आम आदमी पार्टी के उसमान मलिक, अखण्ड भारत विकास पार्टी से अवतार सिंह, संयुक्त विकास पार्टी से कमरूद्दीन, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से मंसूर अहमद, बहुजन मुक्ति पार्टी से रीटा, लोक दल से सलाउद्दीन राजा तथा अन्य अभ्यर्थियों के तहत निर्दलीय अजीम, पुलकीत ठकराल, राजेश कुमार, सतेन्द्र कुमार, संजय कुमार रहे। 

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 04-सहारनपुर के लिए विधिमान्यतः नाम निर्देशित प्रत्याशियों की सूची के अन्तर्गत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों में समाजवादी पार्टी से आशु मलिक, भारतीय जनता पार्टी से जगपाल सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस से संदीप कुमार, बहुजन समाज पार्टी से अजब सिंह, रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अन्तर्गत आम आदमी पार्टी के योगेश दहिया, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से कुरबान, आमजन एकता पार्टी से रियासत, आल इण्डिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन पार्टी से मरगूब, भारतराष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी से मेवा लाल, लोग पार्टी से वाहिद अली खान तथा अन्य अभ्यर्थियों के तहत निर्दलीय पिंकी कुमार, रजिता, लोकेश कुमार, शबरेज रहे। 

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 05-देवबन्द के लिए विधिमान्यतः नाम निर्देशित प्रत्याशियों की सूची के अन्तर्गत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों में समाजवादी पार्टी से कार्तिक्य राणा, भारतीय जनता पार्टी से ब्रिजेश, इंडियन नेशनल कांग्रेस से राहत खलील, बहुजन समाज पार्टी से चौधरी राजेन्द्र सिंह, रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अन्तर्गत आम आदमी पार्टी के प्रवीन कुमार धीमान, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से योगेश प्रताप सिंह, जनसत्ता पार्टी से जहीर, आल इण्डिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन पार्टी से उमैर मदनी, संयुक्त विकास पार्टी से नौशाद तथा अन्य अभ्यर्थियों के तहत निर्दलीय विजेन्द्र, हैदर अली रहे। 

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 06-रामपुर मनिहारान (अ0जा0) के लिए विधिमान्यतः नाम निर्देशित प्रत्याशियों की सूची के अन्तर्गत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों में राष्ट्रीय लोक दल से विवेक कान्त, भारतीय जनता पार्टी से देवेन्द्र कुमार निम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से ओमपाल सिंह, बहुजन समाज पार्टी से रविन्द्र कुमार, रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अन्तर्गत आम आदमी पार्टी के अरविन्द कुमार, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से बृज पाल सिंह, लोकदल से जयपाल सिंह, इंडिया जनशक्ति पार्टी से सचिन कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से डी0पी0सिंह तथा अन्य अभ्यर्थियों के तहत निर्दलीय अनुज कुमार रहे। 

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 07-गंगोह के लिए विधिमान्यतः नाम निर्देशित प्रत्याशियों की सूची के अन्तर्गत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों में समाजवादी पार्टी से इन्द्र सैन, भारतीय जनता पार्टी से किरत सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस से अशोक कुमार सैनी, बहुजन समाज पार्टी से नौमान मसूद, रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अन्तर्गत आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से मौसम अली राना, बहुजन मुक्ति पार्टी से वकार अहजर तथा अन्य अभ्यर्थियों के तहत निर्दलीय नसीम, राजवीर, रूद्र सैन रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!