गणेश जोशी के समर्थन में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने जाखन में किया डोर टू डोर सम्पर्क

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी के पक्ष में मतदान करने को लेकर केन्द्रीय मंत्री एवं उत्तराखण्ड के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने देहरादून के राजपुर रोड़ स्थित जाखन एवं दून विहार क्षेत्र में जनसंपर्क किया।

जाखन में भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद केन्द्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह दशक उत्तराखण्ड के विकास का दशक है और इसके लिए केन्द्र की मोदी सरकार उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एक विधायक होने के नाते गणेश जोशी ने जितने काम मसूरी विधानसभा क्षेत्र में करवाये हैं, वह मसूरी विधानसभा क्षेत्र को उत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी में पार्किंग, पेयजल, टनल, सड़कें, सीवर लाइन आदि की शानदार व्यवस्था की गयी है। जोशी ने कहा कि मुमफली वाले से लेकर बड़ी-बड़ी दुकानों तक सभी का कहना है कि हमारा विधायक गणेश जोशी जितेगा, इससे यह स्पष्ट है कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में अच्छा माहौल है और भाजपा सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए अपील करने का आग्रह किया।

मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने कहा कि मेरे समर्पित कार्यकर्ताओं की ज़ो फ़ौज पिछले 5 साल से साल के बारह महीनों, पूरे सप्ताह और चौबीसों घंटे लगातार जनता के बीच मुझे खड़ा रखती है। यही मेरी असली पूंजी हैं और यही मेरी असली ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर लगातार हमारी जीत का अंतर बढ़ता चला आ रहा है। आप लोगों के दम पर ही हम आश्वस्त हैं कि इस चुनाव में जीत का अंतर और भी बढ़ने वाला है। कहा कि यहां पर बैठा हूं एक-एक कार्यकर्ता एक लाख के बराबर है, हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर पर, पन्ना स्तर पर लगातार पिछले 5 सालों से सक्रिय हैं, हम पिछले 5 सालों से लगातार पूरी विधानसभा के कोने-कोने में विकास कार्य संचालित कर रहे हैं।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद संजय नौटियाल, भूपेन्द्र कठैत, कमल थापा, दीपक नौटियाल, मण्डल महामंत्री सुरेन्द्र राणा, भावना बिष्ट, रेखा, अंशुल चावला, समीर डोभाल, जाा निशा शर्मा, वरुण क्षेत्री, अमित थापा, किरन पासवान, विजय डिमरी, नरेश उनियाल आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!