सीएम तीरथ ने किया विभागों का बंटवारा, गणेश जोशी को सैनिक कल्याण एवं औद्योगिक विकास

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया जिसमें सतपाल महाराज को सिंचाई एवं लघु सिंचाई संस्कृत एवं पर्यटन मंत्रालय सौंपा,
बंशीधर भगत को संसदीय कार्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले साथ ही शहरी विकास आवास तथा सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी,


डॉ हरक सिंह रावत को वन, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, कौशल विकास एवं सेवायोजन, साथी आयुष एवं आयुष शिक्षा,

बिशन सिंह चुफाल को पेयजल, ग्रामीण निर्माण एवं जनगणना,
यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, एवं निर्वाचन,
अरविंद पांडे को विद्यालय शिक्षा, युवा कल्याण, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा,

सुबोध उनियाल को कृषि एवं कृषि कल्याण,
गणेश जोशी को सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास विभाग दिया गया है। हालांकि गणेश जोशी को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं भी लगातार चल रही थी।

राज्य मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी
डॉक्टर धन सिंह रावत को सहकारिता प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, शिक्षा, रेखा आर्या को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पशुपालन एवं दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, यतीश्वरानंद को भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!