सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय से निस्तारण करें अधिकारी : नगरायुक्त

MS Malik
By
2 Min Read

नगर निगम में सीएम हेल्पलाईन की लम्बित शिकायतों के निस्तारण को नगरायुक्त ने ली बैठक

देहरादून। सोमवार को नगर आयुक्त मनुज गोयल ने अपने कार्यालय कक्ष में नगर निगम के समस्त अनुभाग अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होने कहा कि सीएम हेल्पालाईन पोर्टल जनता को सीधे मा0 मुख्यमंत्री से जोड़ता है। इसलिए इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली समस्त छोटी बडी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना हमारा दायित्व है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।

नगर आयुक्त द्वारा अनुभाग अधिकारियों को दिये गये निर्देश

सीएमहेल्पालाईन में प्राप्त होने वाली शिकायतों की प्राप्ति सभी अनुभाग अधिकारी स्वयं करेंगें। तपश्चात अपने अधीनस्थों को भेजेंगे

सभी अनुभाग अधिकारी सीएम हेल्पालाईन की शिकायतों से सम्बन्धित पंजिका में प्रत्येक शिकायत का विवरण दर्ज करते हुये उसके अंतिम निस्तारण तक अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे

सभी अनुभाग अधिकारी सुनिश्चित करेंगें कि प्राप्त शिकायतें सात दिन के भीतर निस्तारित हो जायें।

यदि कोई शिकायत किसी अन्य विभाग अथवा अनुभाग से सम्बन्धित है तो उसे तत्काल नियमानुसार हस्तान्तरित किया जाय तथा शिकायतकर्ता को भी दूरभाष पर इसकी सूचना दी जाय।

इस दौरान नगर आयुक्त ने नगर निगम के सभी अनुभागों के सीएम हेल्पालाईन पंजिका का निरीक्षण किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!