स्कूलों में छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल, DM ने दिया कार्यवाही का निर्देश

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। कल रविवार देर शाम से जिले में स्कूलों की छुट्टी का एक फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने फर्जी पत्र वायरल करने वाले के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश दिया है। दिनांक 28 जुलाई 2024, विभिन्न सोशल मीडिया साइटों पर 29 जुलाई 2024 को कक्षा 1 से कक्षा 12 तक स्कूलों की 1 दिन की छुट्टी घोषित की जाने संबंधी आदेश प्रसारित किया जा रहा है, जबकि जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार का कोई आदेश दिनांक 29 जुलाई 2024 के लिए जारी नहीं किया गया। विगत दिवस में जारी किए आदेश में छेड़छाड़ कर भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने इस प्रकार के शरारती तत्वों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट को दिए गए हैं।

छुट्टी का फर्जी पत्र

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!