10वीं की छात्रा को युवक ने बनाया हवस का शिकार 2 माह की गर्भवती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना गढ़वाल मंडल के श्रीनगर जिले के बीरोंखाल क्षेत्र की है। यह मामला तब खुला जब हालत बिगड़ने पर चिकित्सकीय जांच में किशोरी के दो माह की गर्भवती होना सामने आया। मामले में पीड़िता की मां ने थलीसैंण पहुंची व प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

बीरोंखाल अंतर्गत एक गांव में एक युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। थलीसैंण के थानाध्यक्ष सुनील पवांर ने बताया कि एक महिला अपनी नाबालिग लड़की के साथ थाने पहुंची और नाबालिग से दुष्कर्म को लेकर तहरीर दी। तहरीर में महिला ने गांव के ही रहने वाले 21 वर्षीय युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित नाबालिग 10वीं में पढ़ती है। युवक उसे आए दिन हवस का शिकार बनाता था, जिससे वो गर्भवती हो गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ने पर नबालिग की मां उसे सतपुली स्थिति अस्पताल में लेकर आई। अस्पताल में जांच पर पता चला कि नाबालिग लगभग दो माह की गर्भवती है। जिसके बाद महिला नाबालिग को लेकर थाना थलीसैंण पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। जिसके बाद आरोपी को दबिश देकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!