हल्द्वानी निवासी वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा बने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हल्द्वानी निवासी वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। इस सम्बंध में सचिवालय प्रशासन ने विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कुर्सी संभालने के बाद से मीडिया सलाहकार नियुक्त होने की कयासबाजी चल रही थी। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार को लेकर कई नाम चर्चा में थे। लेकिन आज मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को इस पद पर जिम्मेदारी देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। मनसेरा वरिष्ठ पत्रकार हैं और हल्द्वानी के निवासी हैं। लम्बे समय से वह पांचजन्य अखबार से जुड़े थे।फिलहाल वह एनडीटीवी में कुमाऊँ मण्डल के प्रभारी भी है।मनसेरा थाल सेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को हल्द्वानी में भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।इधर, सचिवालय प्रशासन के संयुक्त सचिव एनएस डुंगरियाल ने उनकी नियुक्ति के विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!