हादसा : मसूरी में ITBP के पास अनियंत्रित होकर पलटी रोड़वेज बस, 17 लोग घायल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मसूरी देहरादून मार्ग रोड पर आईटीबीपी के पास एक रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। बस में सवार 17 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। तेज बारिश होने के कारण टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस में करीब 36 लोग सवार थे जिसमें से 17 लोग घायल हो गए हैं सभी घायलों को मसूरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दोपहर की है जब मसूरी देहरादून मार्ग पर आइटीबीपी के समीप एक बस पलट गई बस पलटने की सूचना मिलने के बाद ही मौके पर स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। मसूरी में हो रही भारी बारिश के चलते राहत बचाव कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन भारी बारिश की बड़ी चुनौती का सामना करते हुए स्थानीय पुलिस और एसटीएफ के साथ ही बचाव टीम ने बस में सवार सभी लोगों को रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!