होटल के कमरे में युवती ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, साथी युवक हिरासत में 

MS Malik
By
5 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून के जौलीग्रांट स्थित होटल पैराडाइज की घटना, साथ आए इलाहाबाद के युवक को लिया गया हिरासत में, टिहरी निवासी बताई जा रही युवती

देहरादून। जौलीग्रांट स्थित होटल पैराडाइज के कमरे में एक युवती फंदे में लटकती हुई मिली। हैरानी की बात यह है कि जिस होटल के कमरे में युवती फंदे पर झूली, उसमें वह इलाहाबाद के एक युवक के साथ रुकी थी। दोनों ने चेक-आउट भी कर लिया था। लेकिन, उसके बाद युवती सामान लेने के बहाने दोबारा होटल के कमरे में दाखिल हुई और बाहर नहीं निकली। युवती की उम्र 21 वर्ष थी और टिहरी के घनसाली क्षेत्र की निवासी थी। डोईवाला पुलिस ने होटल की डीवीआर कब्जे में ली है। साथ ही युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पैराडाइज होटल के मैनेजर मनोज कुमार ने फोन के माध्यम से पुलिस को अवगत कराया 06 फरवरी की रात्रि उनके होटल के रूम न. 107 में एक व्यक्ति प्रशांत कुमार पटेल पुत्र लाल चंद्र सिंह निवासी हतिघंन पूर्वा खास ददुनपुर इलाहाबाद उम्र 24 वर्ष (हाल निवासी भानियावाला डोईवाला) व एक युवती रुके थे। जिनके द्वारा होटल में अपनी पहचान से संबंधित आईडी दी गई थी। प्रातः दोनो होटल से चैक आउट कर चले गए थे। बाद में युवती द्वारा होटल में वापस आकर अवगत कराया गया कि उनका कोई सामान रूम में छूट गया है तथा उक्त सामान को लेने युवती वापस कमरे में चली गई। इसके बाद युवती ने अपना रूम अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक रूम न खोलने पर होटल मैनेजर ने अपने फोन के माध्यम से पुलिस चौकी जौलीग्रांट को अवगत कराया, जिस पर पुलिस चौकी जौलीग्रांट से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पर होटल में कार्यरत कर्मचारियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे खोला गया। कमरे के अंदर मृतिका द्वारा चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या की गई थी।

मृतका के परिजनों के संबंध में जानकारी करने पर उसकी दो बुआओं के जौलीग्रांट क्षेत्र के रहने की जानकारी प्राप्त हुई, जिन्हें घटना की जानकारी देते हुए अन्य परिजनों के साथ जौलीग्रांट चौकी पर बुलाया गया। घटना के संबंध में रानीपोखरी क्षेत्र में रहने वाले मृतका के दादाजी व उनके साथ आए अधिवक्ताओं द्वारा मृतिका के पिताजी के वर्तमान में बेंगलुरु में होने तथा उनके शाम तक देहरादून पहुंचने की जानकारी दी।

पिता के आने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने के संबंध में अवगत कराया गया तथा पंचायतनामा व पोस्टमार्टम नहीं करने का अनुरोध किया गया। पुलिस ने होटल में लगी डीवीआर को कब्जे में लेते हुए सीसीटीवी फुटेजों की जांच की गई तो सीसीटीवी फुटेज में युवती अपने दोस्त के साथ दिनांक 6/02/25 के रात्रि में होटल में आते हुए तथा 07/02/25 की प्रातः दोनो वापस जाते हुए दिखाई दिए। यह भी पाया गया कि घटना से थोड़ी देर पहले युवती होटल में अकेले आई थी। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से उक्त दोनों के अतिरिक्त किसी अन्य का उनके साथ होटल में आना नहीं पाया गया। अब तक कि जांच में मृतिका द्वारा स्वयं आत्महत्या किया जाना पाया गया है, मृतका के होटल का कमरा अंदर से बंद था, जिसको स्थानीय होटल संचालक, 108 के कर्मचारी व पुलिस टीम के द्वारा तोड़कर खोला गया। शव को फंदे से उतारकर हिमालय जौलीग्रांट हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है तथा मृतका के दोस्त प्रशांत कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि युवक और युवती स्थानीय नगर भानियावाला में रहते थे और नौकरी कर रहे थे। यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है कि वह होटल के कमरे में क्यों रुके थे और ऐसा क्या हुआ कि युवती को वापस आना पड़ा। जिसके बाद उसका शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस प्रत्येक पहलू की जांच कर रही है।स्थानीय निवासियों से भी दोनों के बीच के संबंध की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!