12 वर्षीय मासूम के साथ ट्यूशन टीचर ने किया रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है घटना, ट्यूशन जाने से इन्कार पर अभिभावकों के सामने आई घटना

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसमें एक ट्यूशन टीचर ने 12 वर्षीय मासूम के साथ रेप कर दिया। गुरु और शिष्य के पवित्र पेशे को कलकित करते हुए इस ट्यूशन टीचर विश्वाश ने अपने प्रोफेशन के साथ विश्वासघात करते हुए 12 साल की बच्ची के साथ रेप जैसी जघन्य घटना को अंजाम दे डाला। मामला देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है पुलिस ने आरोपी ट्यूशन टीचर विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमनगर पुलिस के अनुसार स्कूल की छुट्टी होने के चलते क्षेत्र की एक 12 साल की बच्ची ने पास के सेंटर से गिटार सीखना शुरू किया। उसी दौरान ट्यूशन टीचर विश्वास दत्त शर्मा निवासी विंग नंबर 01 ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।

कुछ दिन से छात्रा ट्यूशन जाने से इन्कार करने लगी तो अभिभावकों ने उससे बात की। तब छात्रा ने टीचर की करतूत बयान की। यह सुनकर सदमे में आए परिजनों ने थाने में जाकर पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस की महिला दरोगा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची से पूछताछ के बाद आरोपी विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!