14 तहसीलदार बने एसडीएम प्रमोशन के आदेश जारी, देखें सूची

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। 14 तहसीलदारों को एसडीएम के पद पर प्रमोशन दिया गया है। जिसके उत्तराखंड शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के साधारण वेतनमान (अपुनरीक्षित वेतनमान २० 15,600-39,100, ग्रेड वेतन रु0 5400, पुनरीक्षित वेतनमान 50 56,100-1,77,500 पे मैट्रिक्स लेवल 10) के अन्तर्गत प्रोन्नति कोटे की चयन वर्ष 2022-23 की रिक्तियों के सापेक्ष उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा नियमित चयन के आधार पर की गयी संस्तुति दिनांक 30.05 2023 के क्रम में निम्नलिखित तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रोन्नत करते हुए कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष के लिए परिवीक्षाकाल पर रखे जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

उक्त पदोन्नति मा० उत्तराखण्ड लोक सेवा न्यायाधिकरण, खण्डपीठ नैनीताल में योजित रिट याचिका संख्या-52 / एन०बी० / डी०बी०/ 2021 प्रियंका रानी बनाम उत्तराखण्ड राज्य एवं अन्य में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

उक्त पदोन्नति के फलस्वरूप सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01. उत्तराखण्ड

शासन में योगदान आख्या प्रस्तुत करेंगे तथा तैनाती आदेश पृथक से निर्गत किये जायेगें।

उक्त अधिकारियों की उत्तराखण्ड राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संवर्ग में ज्येष्ठता. उत्तराखण्ड सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) नियमावली, 2005 एवं उत्तराखण्ड सरकारी सेवक ज्येष्ठता नियमावली, 2002 एवं इस सम्बन्ध में शासन द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों के अनुसार बाद में निर्धारित की जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!